ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रमहिलाओं के निकट पहुंची पुलिस सहायता

महिलाओं के निकट पहुंची पुलिस सहायता

रेनुसागर में पिंक बूथ की स्थापना स्थापना 24 घंटे महिला पुलिस रहेगी तैनात,नही जाना थाने 22एएनपी04 रेनुसागर मेें...

महिलाओं के निकट पहुंची पुलिस सहायता
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 22 Oct 2023 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अनपरा,संवाददाता। अनपरा के दूरदराज क्षेत्रों की आधी आबादी को अब त्वरित सहायता मिलेगी। अनपरा पुलिस ने थाने से दूर गरबन्धा,परासी,कोलगेट रेहटा आदि क्षेत्रों की महिलाओं और बालिकाओं की सहायता के लिये शनिवार को पिंक बूथ की स्थापना रेनुसागर में की है। इस बूथ पर 24 घंटे एक महिला पुलिस तैनात रहेगी। यदि किसी प्रकार की भी पुलिस सहायता की जरूरत हो गी तो तत्काल इस बूथ पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेगी। थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निदे्रश पर इस बूथ की स्थापना हुई है। रामलीला और दुर्गापूजनोत्सव पर विशेष रूप से यदि को अवांछनीय हरकत करेगा तो बख्शा नही जायेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें