Sonbhadra News: दुकान पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी,आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra News: सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में दबंगई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 30 जुलाई को एक दुकान पर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के तहत मामला दर्ज किया और स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर लिया।

Sonbhadra News: सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र में दुकान पर दबंगई कर शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पगिया से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को करमा थाना क्षेत्र की एक दुकान पर दबंगई और गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह निवासी पटैला, थाना करमा को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया।


