Sonbhadra News: दुकान पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: दुकान पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार भंग करने के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को

Sonbhadra News: दुकान पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। करमा थाना क्षेत्र में दुकान पर दबंगई कर शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पगिया से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को करमा थाना क्षेत्र की एक दुकान पर दबंगई और गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह निवासी पटैला, थाना करमा को गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: दुकान पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार