20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

बीजपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर रामचंद्र और श्रीराम को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

बीजपुर। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 20 लीटर कच्ची शराब केसाथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिरसोती बाईपास के पास से रामचंद्र पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी ग्राम सिरसोती को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने डोड़हर से बीजपुर जाने वाले मार्ग से श्रीराम पुत्र ननई निवासी राय कॉलोनी बीजपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।