19.6 लीटर अवैध देशी शराब संग तीन गिरफ्तार
Sonbhadra News - 19.6 लीटर अवैध देशी शराब संग तीन गिरफ्तार 19.6 लीटर अवैध देशी शराब संग तीन गिरफ्तार19.6 लीटर अवैध देशी शराब संग तीन गिरफ्तार19.6 लीटर अवैध देशी शराब स

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने 19.6 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। किराना और मोबाइल की दुकान की आड़ में अवैध देशी शराब की बिक्री की जा रही थी। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को जिगनहवा गांव में मुखबिर की सूचना पर अलग अलग दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मोबाइल और किराना दुकान से देशी शराब की पाउच बरामद किया गया। पुलिस ने जिगनहवा गांव निवासीश्याम लाल गुप्ता पुत्र स्व. जीतलाल गुप्ता की मोबाइल दुकान से 7.200 लीटर तथा सुमेर सिंह गौड़ पुत्र रामनरेश गौड़ के किराना दुकान से 6.400 लीटर और सुन्दर गुप्ता पुत्र अमरजीत गुप्ता की दुकान छह लीटर देशी शराब बरामद किया।
आरोपी किराना दुकान की आड़ में देशी शराब का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


