19 पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Sonbhadra News - दुद्धी में विण्ढमगंज थाना पुलिस ने बरगवां मोड़ करहिया से 19 पशुओं को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने बताया कि उन्होंने पशुओं को जंगल से पकड़कर और ग्रामीणों से कम दाम में खरीदा। पशुओं को झारखंड ले जाया जा रहा था, जहां से उन्हें वध के लिए बिहार भेजा जाना था।

दुद्धी। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के बरगवां मोड़ करहिया से 19 पशुओं को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। विण्ढमगंज थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर बगरवा मोड़, करहिया से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 पशुओं को बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि उन्होंने पशुओं को जंगल से पकड़ कर और ग्राम भैसौड़ा, खड़हरा, ओबरा से ग्रामीणो से कम पैसे में खरीदा था। इसके बाद बग्घानाला होते हुए गुरमुरा से कनहर नदी होते हुये जंगल के रास्ते करहिया से धीचोरवा, कुड़वा के रास्ते नगर ऊँटारी झारखण्ड ले जा रहे थे, जहां से वध के लिए बिहार ले जाया जाता है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महबूब अंसारी, बाल गोविन्द गुप्ता और नरेश राम पुत्र सभी निवासी ग्राम बीरबल, थाना धूरकी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


