दो बैलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Mar 02, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बभनी के बिछियारी प्राथमिक स्कूल के पास पुलिस ने दो बैलों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि बैल झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्कर की तलाश कर रही है।

दो बैलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बिछियारी प्राथमिक स्कूल के पास से दो बैलों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एक तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। बैलों को बभनी से झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाया जा रहा था। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बिछियारी में प्राथमिक स्कूल के पास घेराबंदी कर दो बैलों को बरामद किया गया। वहीं एक तस्कर ापशील शेख निवासी झिल्लो खमरिया, बीजपुर को गिरफ्तार किया।

एक तस्कर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि उसने यह बैल इबादुल उर्फ छोटू निवासी डुमरहर के साथ मिलकर खरीदे थे। वे इन गोवंशों को जंगल के रास्ते बकलतवा नदी पार कराकर झारखंड ले जा रहे थे, जहाँ से इन्हें ट्रकों के जरिए पण्डुआ, पश्चिम बंगाल भेजा जाना था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वे इन्हें ऊंचे दामों पर वध के लिए बेचते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।