शांति भंग में चार लोगों का चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बीजपुर में बारात में खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, इंजानी में पानी भरने को लेकर भी एक और विवाद हुआ। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।

शांति भंग में चार लोगों का चालान

बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर और इंजानी में दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीजपुर पुनर्वास निवासी प्रथम पक्ष शिव कुमारी पत्नी स्व. रबी गौड़, सोनू कुमार पुत्र स्व रबी गौड़ व द्वितीय पक्ष के राम अशोक पुत्र बबई, सूरज गुप्ता पुत्र देवल गुप्ता के बीच बारात में खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं इंजानी के प्रथम पक्ष सीमा पत्नी बाबूराम व द्वितीय पक्ष के गोपाली शर्मा पुत्र महिपत शर्मा, मनमती पत्नी गोपाली के बीच पानी भरने को लेकर विवाद है।

दोनों स्थानों पर हुए विवाद में चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।