Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPolice Arrest Five in Assault Case at Electricity Relief Camp in Newari Village
बिजली कर्मियों से मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार

बिजली कर्मियों से मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार

संक्षेप:

Sonbhadra News - कर्मचारियों ने गिरफ्तार किये गये लोगों पर सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अवर

Dec 07, 2025 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। बिजली बिल राहत योजना के तहत क्षेत्र के नेवारी गांव में लगाये गये कैंप में ग्रामीण तथा बिजली विभाग के कर्मियों में मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों गिरफ्तार किया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गिरफ्तार किये गये लोगों पर सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अवर अभियंता शैलेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने अधीनस्थ सरकारी कर्मचारी अखिलेश सिंह एवं निविदाकर्मी प्रशान्त गुप्ता, सौरभ, महेश एवं रामरतन के साथ शनिवार को ग्राम सभा नेवारी में कैंप लगाए थे। सरकार के माध्यम से लागू बिजली बिल राहत योजना के तहत कैम्प लगाकर बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं से पंजीकरण के लिए डोर टू डोर कम्पेन चलाया जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच धर्मेन्द्र पुत्र बालकिशुन, ओम प्रकाश पुत्र बालकिशुन निवासी ग्राम सभा नेवारी ने गाली गलौज किया जाने लगा। जिसका वीडियो क्लिप कर्मचारियों के बनाने पर उनके साथ हाथापाई करते हुये जान से मारने की नियत से गला दबाते हुये मोबाइल छिनने का प्रयास किया गया। इस दौरान उनके हाथ से सरकारी कागजात को जबरजस्ती छीनकर फाड़ दिया गया। उसी गाँव के निरंजन पुत्र रामबली, बिजेन पुत्र राजेन्द्र, कैलाश पुत्र पुनवासी तथा अन्य अज्ञात लोग महिलाओं को साथ लेकर छेड़खानी का गलत इल्जाम लगाने की धमकी देते हुए ललकारने लगे साथ ही लाठी-डण्डा एवं धारदार हथियार लेकर जान से मारने के लिये दौड़ा लिये। इस दौरान किसी तरह अपनी जान बचाकर खेतों से भागते रहे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के वजह से किसी तरह विद्युत कर्मियों की जान बच सकी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि जेई से मिली तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश शुरू की गई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जेई समेत कर्मचारियों का मेडिकल और डॉक्टरी परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।