Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPolice Arrest Five Animal Traffickers in Sonbhadra One Injured in Encounter
मुठभेड़ में पांच गो तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुठभेड़ में पांच गो तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

संक्षेप: Sonbhadra News - द्र, संवाददाता। कोन थाना की पुलिस ने रविवार की भोर में कुड़वा पहाड़ी के जंगल से पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक अंतरराज्यीय तस्कर को

Mon, 13 Oct 2025 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

सोनभद्र, संवाददाता। कोन थाना की पुलिस ने रविवार की भोर में कुड़वा पहाड़ी के जंगल से पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक अंतरराज्यीय तस्कर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने जिला अस्पताल में तस्कर को भर्ती कराया। तस्करों के पास से गोवंश के लिए जा रहे 22 मवेशी के साथ ही तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया। जंगल के रास्ते मवेशियों को झारखंड भेजा जा रहा था। कोन पुलिस को रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली की कुड़वा पहाड़ी जगंल रामगढ़ से होते हुए गायघाट की तरफ कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में पशुओं को पैदल लेकर वध के लिए झारखंड ले जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पर थाना कोन पुलिस की चार टीमें लौंगा बंधा के पास गायघाट तिराहे पर पहुंचकर रोड के बगल में झाड़ियों के पीछे छिपकर इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आकर वहां पर इधर-उधर देखते हुए पीछे आ रहे अपने साथियों को गोवंश को आगे ले आने के लिए कहने लगे। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की। तब तक बाइक चालक ने अपनी गाड़ी को जंगल के तरफ तेजी से लेकर भागने लगा। इसी बीच अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस से घिरता देख कर मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने में जवाबी फायर किया गया, जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रफीक पुत्र स्व. महरुम निवासी कोईदी, नगर उटारी, झारखंड बताया। इसके बाद पुलिस ने मौके से 22 गोवंशो के साथ चार अभियुक्त राम मिलन, अमृत लाल, निवासी खड़ार पड़री, थाना गढ़वा, मध्यप्रदेश, राहुल, छोटू लाल उर्फ छट्टू, निवासी रामगढ़, थाना कोन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के गैंग के सरगना रफीक है। हम लोग उनके कहने पर मध्यप्रदेश व जुगैल के आस-पास के क्षेत्रों से सस्ते दामों में गोवंशो को खरीदकर थाना चोपन अंतर्गत सलखन के पहाड़ियों में एकत्रित करते हैं। फिर वहां से हम लोग गोवंशों को रफीक व उनके साथी के लोकेशन व जानकारी देने पर कोटा के रास्ते कनहर नदी, पड़रछ व बग्गी बंधा के जंगलों व पहाड़ी रास्ते ले जाकर गोवंशो को झारखंड के खरौंदी पहुंचा देते है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोन संजीव कुमार सिंह, उ.नि. वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती, थाना कोन, शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया आदि रहे।