ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकवियों ने अपनी रचानाओं से लोगों को गुदगुदाया

कवियों ने अपनी रचानाओं से लोगों को गुदगुदाया

राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के...

कवियों ने अपनी रचानाओं से लोगों को गुदगुदाया
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSat, 17 Aug 2019 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देशन में आयोजित उक्त कवि गोष्ठी में जिले के जाने माने शायर, कवियों ने राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत अपनी कविताएं व शेरो-शायरी का नमूना पेश किया। जो कभी दिल को छू जाती, कभी सुनहरा एहसास कराती, कभी तन्जो-मिजाह/कटाक्ष भरी होती और हालाते वक्त का एहसास कराती। कभी आत्ममंथन के लिए मजबूर करती,कभी ठहाके लगानें को विवश कर देती। कवि सम्मेलन,मुशायरे में जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों,राष्ट्रीय एकीकरण,साम्प्रदायिक सौहार्द,जन संख्या विस्फोट, प्रदूषण नियन्त्रण,भ्रष्टाचार पर नियन्त्रण के साथ ही देश के वर्तमान परिदृष्यों कों शायर/कवियों ने बड़े ही तर्क संगत तरीके से उकेरा और लोंगों को देष हित में मंथन करने के उत्प्रेरित किया। कवि सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, विकास पांडेय, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, एआरओ रिपुसूदन आर्य, पारस नाथ मिश्र, रचना तिवारी, डॉ अर्जुन दास केशरी, जनाब अब्दुल हई, सुशील राही, शिवनारायण, चन्द्रकान्त शर्मा, ईष्वर विरागी, जगदीष पंथी, राजनारायण पांडेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, जयराम सोनी, रामनाथ शिवेन्द्र, नज़र मिर्जापुरी, नेयाज सोनभद्रवी, अमरनाथ अजेय, विजय विनीत, रामप्रसाद यादव, दिलीप सिंह दीपक, अशोक तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, दयानन्द दयालु, प्रभात सिंह चन्देल, भोलानाथ मिश्र, नेसार अहमद, राधेश्याम पाल, दिवाकर द्विवेदी आदि ने अपने-अपने काब्य पाठ किये। कवियों, शायरों का जिला प्रशासन की तरफ से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें