पीएम स्वनिधि योजना के लिए करें आवेदन
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News - सोनभद्र में परियोजना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि इच्छुक रेहड़ी, पटरी, फेरी एवं ठेला दुकानदार पीएम स्वनिधि योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत पहले ऋण की राशि 15,000 रुपये, दूसरे का 25,000 रुपये और तीसरे का 50,000 रुपये कर दी गई है।

सोनभद्र। परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र एवं सेन्सेस टाउन के इच्छुक रेहड़ी, पटरी, फेरी एवं ठेला दुकानदार पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत प्रथम ऋण की धनराशि में वृद्धि कर रूपया 15,000 कर दिया गया है। साथ ही द्वितीय ऋण रूपया 25000 एवं तृतीय ऋण 50,000 रूपया कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक दुकानदार अधिक से अधिक आवेदन करते हुए वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपना रोजगार अथवा व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


