ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रपिंकाथन डे: महिलाओं ने लगाई दौड़, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

पिंकाथन डे: महिलाओं ने लगाई दौड़, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को पिंकाथन खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दौड़ लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पिंकथान डे पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर...

स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को पिंकाथन खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दौड़ लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पिंकथान डे पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर...
1/ 2स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को पिंकाथन खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दौड़ लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पिंकथान डे पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर...
स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को पिंकाथन खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दौड़ लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पिंकथान डे पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर...
2/ 2स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को पिंकाथन खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दौड़ लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पिंकथान डे पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 01 Nov 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को पिंकाथन खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दौड़ लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पिंकथान डे पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पिंकथान डे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि व एबीएसए आलोक कुमार ने किया। इसके बाद पिंकाथन से जुड़ी महिलाओं ने मशाल जुलूस निकाल कर खेल के मैदान में दौड़ लगाई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवतियों व बच्चियों ने टाउन क्लब मैदान से माँ काली मंदिर तक दौड़ लगाकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। यह दौड़ टाउन क्लब मैदान पर समाप्त हुई, जहां विभिन्न प्रकार के एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। इस दौरान वार्मअप, जुम्बा डांस आदि के जरिये महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीकों को बताया गया। पिंकाथन से जुड़ी दुद्धी की ब्रांड अम्बेसडर संगीता वर्मा ने कहा कि पिंकाथन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के फिटनेस की चैन है, जिसको एक्टर एवं मॉडल मिलिंद सोमन द्वारा 8 वर्ष पूर्व शुरू किया गया है। यह 233 लोकेशन 77 शहरों व 10 देशों के 20 हजार प्रतिभागी एक साथ पूरी दुनिया में दौड़ लगाकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहें है। इससे जुड़कर महिलाएं स्वस्थ बन रही है। इसके बाद स्टेज के माध्यम से युवतियों से होने वाली छेड़छाड़ व छीटाकशी करने वाले शोहदों को सबक सिखाने की कला प्रस्तुत की गई, जिसमें कलाई पकड़ने, हैंडबैग छीनने, गर्दन पकड़ने पर शोहदों के चंगुल से बचकर उन्हें कैसे सबक सिखाना है, इसकी कला प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि हरिराम चेरों ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति हो रहे आयोजन की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज मे आगे बढ़ने के लिए स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ख्याल रखना होगा और पिंकाथन इस में महत्वपूर्ण रोल निभा रहा है। मैं क्षेत्र के संगीता वर्मा व वन्दना कुशवाहा का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस क्षेत्र के महिलाओं को स्वास्थ्य व सुरक्षा का जिम्मा उठाकर उन्हें प्रशिक्षित कर रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में यथा संभव सहयोग करने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि यहां की महिलाएं अब जागरूक हो रही है और हर क्षेत्र में नि:संकोच अपना दमखम दिखा रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए नगर की तमाम महिलाएं उमड़ पड़ी और उनमें गजब का उत्साह दिखा। इस मौके पर जुबेर आलम, अभय सिंह, अमरनाथ जायसवाल, राफे खान, जवाहर लाल एडवोकेट, शिवशंकर एडवोकेट, अरुण ताड़े, डॉ विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें