नई मूर्ति स्थापित कर आंबेडकर जयंती मनाने पर प्रशासन की रोक

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरुआ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए नायब तहसीलदार और पुलिस की मदद से मामले को शांत किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे बिना अनुमति के कोई नई मूर्ति स्थापित नहीं करेंगे।

नई मूर्ति स्थापित कर आंबेडकर जयंती मनाने पर प्रशासन की रोक

केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरुआ में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती आयोजन को लेकर उत्पन्न मामूली विवाद प्रशासन की सक्रियता से शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया। मंगलवार को जयंती कार्यक्रम के दौरान नई मूर्ति स्थापना को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने पर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज विशाल कुमार, थाना प्रभारी सूर्यभान राम पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्रीय लेखपाल अनीता गुप्ता मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि राजस्व की है, जहां बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कोई नया निर्माण या मूर्ति स्थापना नहीं की जा सकती।

उन्होंने ग्रामीणों को नियमों की जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि बिना अनुमति कोई कार्य न किया जाए। इस पर ग्रामीणों ने प्रशासन को लिखित रूप से आश्वस्त किया कि वे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सादगीपूर्वक जयंती मनाएंगे और बिना अनुमति कोई नई मूर्ति स्थापित नहीं करेंगे। नायब तहसीलदार विशाल कुमार ने सभी पक्षों से लिखित सहमति लेकर स्थिति को शांत कराया और कहा कि आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ही भविष्य में मूर्ति स्थापना की जा सकेगी। मौके पर ग्राम प्रधान रामाज्ञा, सुनील, रामकेश, अजीत कुमार, सोनू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।