आठ फिट लंबा अजगर देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी

Oct 19, 2024 02:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के पनौली गांव में शुक्रवार शाम एक 8 फीट लंबा अजगर देखा गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर दो घंटे की मेहनत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। रेंजर...

आठ फिट लंबा अजगर देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज वन रेंज के पनौली गांव में शुक्रवार की शाम आठ फिट लंबा अजगर देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। राबर्ट्सगंज वन्य जीव विभाग की रेंजर श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे राबर्ट्सगंज रेंज के पनौली गांव में लगभग आठ फिट लंबा अजगर ग्रामीणों ने देखा। अजगर देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर डोमखरी सेक्सन के कंचा के जंगल में छोड़ा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।