युवती के प्यार ने पिता से भरवाया जुर्माना

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

म्योरपुर के एक गांव में पंचायत ने एक युवती के प्रेम के लिए उसके पिता को 30600 रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया। युवती की शादी 21 जून को तय थी, लेकिन उसने अपने प्रेमी के साथ भागने का फैसला किया। पंचायत ने कहा कि युवती को अपने प्यार के बारे में पहले ही बताना चाहिए था।

युवती के प्यार ने पिता से भरवाया जुर्माना

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के प्यार पर बिरादरी की पंचायत ने पिता को जुर्माना भरने का फरमान सुनाया। रविवार को देर शाम चली पंचायत में लड़की के पिता को लड़का पक्ष को शादी की तैयारी में लगा 30600 रुपए बतौर जुर्माना देने का फैसला सुनाया। युवती की 21 जून को म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी शादी। शादी से पहले ही युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। म्योरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती होमगार्ड है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से 21 जून को तय हुई थी।

वर पक्ष शादी का कार्ड बांट रहा था और शादी की अन्य तैयारियां भी शुरू हो गई थी। इस बीच युवती पड़ोसी गांव के विजातीय युवक के साथ चली गई। घरवालों को पता चला तो मामला थाने पहुंचा। वहां युवती ने तय शादी वाले युवक के साथ जाने से साफ मना कर दिया और अपने प्रेमी के साथ पुन: चली गई। इस बात की खबर वर पक्ष को लगी तो वे लोग लड़की के पिता को पंचायत में बैठा लिए। वर पक्ष ने अपना खर्च जुर्माना के तौर पर मांगा। घंटों चली पंचायत के बाद पंचों ने 30600 रुपए जुर्माना लगाया, जिसे लड़की के पिता ने स्वीकार कर लिया। पंचायत ने कहा कि युवती की गलती है उसे शादी तय होते ही अपने प्यार के बारे में घर वालों को बता देना चाहिए था। इससे सामाजिक बदनामी और खर्च से बचा जा सकता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।