प्रशिक्षण के नाम पर कोरम पूरा का आरोप लगा किया प्रदर्शन
Sonbhadra News - प्रशिक्षण के नाम पर कोरम पूरा का आरोप लगा किया प्रदर्शनप्रशिक्षण के नाम पर कोरम पूरा का आरोप लगा किया प्रदर्शनप्रशिक्षण के नाम पर कोरम पूरा का आरोप लग
दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण में रविवार को तीसरे दिन पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान टेक्निकल कामों की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया।सशक्त मजबूर एवं आत्मनिर्भर पंचायत बनाने के लिए पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत में टेक्निकल काम करना है उसकी जानकारी न देकर महज कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी दी जा रही है। पंचायत सहायकों का कहना है कि हम लोगों को ग्राम पंचायत में टेक्निकल काम करना हैं, लेकिन प्रशिक्षण में सिर्फ कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी दी जा रही हैं, जिसे लगभग हर पंचायत सहायक जानता है।
पंचायत सहायकों का आरोप हैं कि हम लोगों को कोन और म्योरपुर ब्लॉक से प्रशिक्षण के नाम से बुलाया जाता हैं और हम सभी महिलाएं लंबी यात्रा करके किसी तरह ट्रेनिंग सेंटर पहुंचते हैं, लेकिन यहां ट्रेनिंग के नाम पर पंचायत सहायकों को बुलाकर सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया जा रहा हैं। पंचायत सहायकों को कोई भी टेक्निकल प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है, जबकि बभनी,म्योरपुर,कोन ब्लॉक से पंचायत सहायक अपना -अपना भाड़ा किराया लगाकर दुद्धी ट्रेनिंग सेंटर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर रंजन कुमार ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर, विकास कुमार भारती ब्लॉक अध्यक्ष कोन, अमित कुमार यादव, अर्चना देवी, पुष्पा देवी, मोनिका, सुनील, राहुल, सतेश कुमार, रोज मुहम्मद, जय भीम भारती, उदय प्रताप आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


