Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsOutsourcing Companies Fail to Meet Overburden Removal Targets in NCL Projects
ओबी हटाने में फिसड्डी रही बीना-ब्लॉक बी

ओबी हटाने में फिसड्डी रही बीना-ब्लॉक बी

संक्षेप:

Sonbhadra News - एनसीएल की बीना और ब्लॉक बी परियोजनाओं ने निर्धारित ओवर बर्डेन हटाने के लक्ष्यों को पूरा नहीं किया है। बीना ने 57 प्रतिशत और ब्लॉक बी ने 16.65 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल किया। जबकि खड़िया और निगाही खदानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर विवाद बढ़ रहा है और धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।

Nov 19, 2025 04:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। आउटसोर्सिंग कम्पनियां लगाने के बाद भी एनसीएल की बीना और ब्लॉक बी परियोजनाएं ओवर बर्डेन हटाने में बुरी तरह फिसड्डी रही है। बीना परियोजना चालू वित्त वर्ष में अक्तूबर तक निर्धारित लक्ष्य 23.97 के सापेक्ष महज 13.67एमसीएम(लक्ष्य का 57 प्रतिशत)तथा ब्लॉक बी लक्ष्य 20.54 के सापेक्ष महज 3.42 एमसीएम (लक्ष्य का 16.65 प्रतिशत) ओवर बर्डेन ही हटा सकी है। दुद्धीचुआ निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत और कृष्णशीला 93 प्रतिशत ओबी हटाने में सफल हुई लेकिन अभी भी काफी पीछे है। पहली छमाही तक बुरी तरह पिछड़ रही खड़िया और निगाही खदानों ने अलबत्ता अक्तूबर माह में बेहतर प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खड़िया ने 38.13एमसीएम ओबी हटा लगभग शत प्रतिशत लक्ष्य हाासिल कर लिया है।निगाही 49.10 एमसीएम ओबी हटा लक्ष्य का लगभग 114 प्रतिशत ओबी हटाने में सफल रहा। अमलोरी ने लक्ष्य 33.34 एमसीएम के सापेक्ष 39 एमसीएम(117 प्रतिशत)और जयंत ने लक्ष्य 36.81 एमसीएम के सापेक्ष 37.91 (103 प्रतिशत)ओवर बर्डैन हटा लिया है। आउटसोर्सिंग कम्पनियों में रोजगार की मांग को लेकर रोज विवाद परेशानी का सबब बने हुए है। स्पष्ट गाइडलाइन के अभाव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विस्थापित सभी धरना प्रदर्शन कर रहे है। आरोप है कि कम्पनियां प्रशासन-प्रबन्धन की सिफारिश पर गैर जनपद के लोगों को नौकरी दे रही है और स्थानीय युवा भटक रहे है। बीना में सोमवार को इसी बात को लेकर लगभग तीस घंटे काम ठप भी रहा।