ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रउद्योगहित में संगठनात्मक सहयोग जरूरी

उद्योगहित में संगठनात्मक सहयोग जरूरी

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एलपी कटकवार ने रेनूसागर अतिथिगृह में मंगलवार को उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ इकाई रेनूसागर के पदाधिकारी-सदस्यों से बैठक कर संगठन की रूपरेखा के...

उद्योगहित में संगठनात्मक सहयोग जरूरी
अनपरा। निज संवाददाताWed, 22 Nov 2017 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एलपी कटकवार ने रेनूसागर अतिथिगृह में मंगलवार को उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ इकाई रेनूसागर के पदाधिकारी-सदस्यों से बैठक कर संगठन की रूपरेखा के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि उद्योगहित सर्वोपरि है, संगठनात्मक सहयोग के लिए श्रमिको को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करना होगा। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ रेनूसागर के अध्यक्ष दशाराम यादव ने किया। विभाग प्रमुख अशोक मिश्रा, जिला महामंत्री अरूण कुमार दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए यूनियन की वर्तमान स्थिति व प्रगति के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने रेनूसागर के पदाधिकारियों व सदस्यों को बेहतर तालमेल बनाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है। इस अवसर पर संगठन के भारतीय मजदूर संघ के जिला कोषाध्यक्ष सदानन्द उपाध्याय, जिला संयुक्त मंत्री चन्द्रमोहन उपाध्याय, रेनूसागर के पूर्व पदाधिकारी बिपिन बिहारी श्रीवास्तव, सतेन्द्र सिंह, पप्पु वैश्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व संगठन के सदस्य-पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एलपी कटकवार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें