ऑपरेशन रक्षा के तहत होटल और ढाबों पर चला अभियान

Feb 10, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - सोनभद्र में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बाल श्रम के खिलाफ ऑपरेशन रक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया गया। होटल और ढाबों की जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। कई प्रतिष्ठानों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया। पुलिस ने जन जागरूकता बढ़ाई और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

ऑपरेशन रक्षा के तहत होटल और ढाबों पर चला अभियान

सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बाल श्रम पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को ऑपरेशन रक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान मानव तस्करी निरोधक थाना (एएचटी) के प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में स्थित होटल व ढाबों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर न तो कोई संदिग्ध गतिविधि पाई गई और न ही बाल श्रमिक मिले। लगातार की गई जांच में बाल श्रम न पाए जाने पर कई होटल-ढाबों को बाल श्रम मुक्त घोषित करते हुए वहां सूचना-पत्र चस्पा किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी की रोकथाम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही आपात स्थिति में सहायता के लिए विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी बाल श्रम या मानव तस्करी से जुड़ी गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस मौके मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, पंकज कुमार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।