Sonbhadra News: इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर झांसा देकर 3.27 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर झांसा देकर 3.27 लाख की ठगी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर झांसा देकर 3.27 लाख की ठगी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर झांसा देकर 3

Sonbhadra News: इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर झांसा देकर 3.27 लाख की ठगी

Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से मूंगफली व्यापार का झांसा देकर एक व्यापारी से कुल 3 लाख 27 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बीना क्षेत्र के कोहरौलिया गांव निवासी रानी केशरी पुत्री बच्चा केशरी नें पुलिस कों तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से बताया कि बीते 5 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम पर पीड़िता के भाई सुजल केशरी की बात एक मूंगफली व्यापारी के पेज अकाउंट से मैसेज के जरिए हुई थी। पीड़िता ने बताया कि मोबाइल नंबर से बात भी किया था, जो अपना नाम गोपाल बताया था।

बताया कि 40 बोरी मूंगफली भेजने का सौदा एक लाख 70 हजार रुपए में किया था, लेकिन कथित व्यापारी ने माल लोड होने का वीडियो के साथ गाड़ी नंबर और कथित ट्रांसपोर्टर का नंबर भी देकर बात करने को कहा। जब ट्रांसपोर्टर से बात हुई तो उसने बताया कि गाड़ी रावर्ट्सगंज पहुंच गई है। सेल टैक्स विभाग ने गाड़ी पकड़ लिया है। गाड़ी छुड़वाने, इंश्योरेंस कराने, रिफंड का लालच देने और अंत में गाड़ी में डीजल और फास्टैग रिचार्ज करने के नाम पर कुल 3 लाख 27 हजार रुपये ले लिया गया। नियत तिथि और समय पर गाड़ी न पहुंचने पर जब फिर से वार्ता करने की कोशिश की गई तो कथित ट्रांसपोर्टर और व्यापारी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ट्रांसपोर्टर और व्यापारी के नाम पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।