स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र में एक स्टाफ नर्स ने युवक पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था और ड्यूटी के दौरान भी उसे धमकाया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में तैनात एक स्टाफ नर्स ने युवक पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। उसका आरोप है कि सुरेश सिंह कुशवाहा पिछले कई महीनों से उसका पीछा कर अश्लील टिप्पणी करता था। आरोप है कि कई बार उसने जबरन हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने की कोशिश की, जिससे वह किसी तरह बचकर निकल गई। पीड़िता के अनुसार, विरोध के बाद आरोपी लगातार फोन व संदेश के जरिए परेशान करने लगा।

सात अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में भी आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए धमकी दी कि यदि पति साथ आएगा तो उसे मरवा देगा और नौकरी भी खत्म करवा देगा। इससे पीड़िता दहशत में है और अब पति के साथ ही ड्यूटी पर जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।