Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsNTPC Vindhyachal Unveils Advanced 500 MW Simulator for Engineer Training
अभियंताओं को मिलेगा प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण

अभियंताओं को मिलेगा प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण

संक्षेप:

Sonbhadra News - एनटीपीसी विंध्याचल के 500 मेगावाट सिम्युलेटर का उद्घाटन 00 मेगावाट सिम्युलेटर का उद्घाटन 14एएनपी04 500 मेगावाट सिम्युलेटर

Dec 15, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने लर्निंग एवं डेवलपमेंट इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को आरएलआई में अत्याधुनिक 500 मेगावाट सिम्युलेटर का उद्घाटन किया। 500 मेगावाट सिम्युलेटर प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण, परिचालन उत्कृष्टता तथा सतत विद्युत उत्पादन के लिए अभियंताओं को सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में महत्वपूर्ण परिचालन तथा आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास करने में सक्षम बनाएगा।वाराणसी में आयोजित 56वीं क्षेत्रीय प्रबंधन समिति बैठक (आरएमसीएम) के दौरान इस सिम्युलेटर का उद्घाटन गौतम देव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं कार्यकारी निदेशक(पीएम) द्वारा किया गया। उन्होंने इस सुविधा को साकार करने में किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की और प्रशिक्षुओं को वास्तविक समय का गहन एवं प्रभावी प्रशिक्षण अनुभव प्रदान करने में इसके महत्व को बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने विंध्याचल में इस उन्नत सुविधा की स्थापना पर इसे अभियंताओं के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण अवसर बताया। डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने आभार व्यक्त किया । मेजा, टांडा, सिंगरौली, रिहंद, दादरी, ऊंचाहार, झज्जर एवं औरैया से वर्चुअल रूप से वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहा।