NTPC Vindhyachal Receives FICCI National HR Innovation Award 2025 for HR Excellence विंध्याचल को नेशनल एचआर इनोवेशन अवॉर्ड, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsNTPC Vindhyachal Receives FICCI National HR Innovation Award 2025 for HR Excellence

विंध्याचल को नेशनल एचआर इनोवेशन अवॉर्ड

Sonbhadra News - एनटीपीसी विंध्याचल को ‘एफआईसीसीआई नेशनल एचआर इनोवेशन अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मानव संसाधन में नवाचार और जनकेंद्रित रणनीतियों के लिए दिया गया। पुरस्कार मुंबई में फिक्की इनोवेशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 11 Sep 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
विंध्याचल को नेशनल एचआर इनोवेशन अवॉर्ड

अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल को ‘एफआईसीसीआई नेशनल एचआर इनोवेशन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। मानव संसाधन क्षेत्र में नवाचारपूर्ण योगदान और जनकेंद्रित रणनीतियों को आगे बढ़ाने के लिए इस फिक्की नेशनल एचआर इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुंबई में आयोजित 6वें फिक्की इनोवेशन समिट के दौरान प्रदान किया गया। एनटीपीसी की ओर से यह पुरस्कार सुश्री मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं अमित कुमार, उपमहाप्रबंधक (एचआर-सीओई) ने प्राप्त किया। यह उपलब्धि संगठन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत कार्यस्थल को तकनीकी अपनाने और प्रगतिशील मानव संसाधन नीतियों के माध्यम से रूपांतरित किया जा रहा है।

एनटीपीसी विंध्याचल लगातार एक ऐसे भविष्य उन्मुख कार्यसंस्कृति के निर्माण की दिशा में कार्यरत है, जहाँ नवाचार और समावेशी विकास का समन्वय हो, जिससे उत्पादकता में वृद्धि और नेतृत्व की संवेदनशीलता सुनिश्चित हो सके। इस उपलब्धि से विंध्याचल ने एक बार फिर साबित किया है कि वह तकनीक और प्रगतिशील नीतियों के जरिएकर्मचारियों के विकास और कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।