Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsNTPC Vindhyachal Launches KBC Style Safety Quiz for Contractor Training
क्विज से होगा संविदा कर्मियों का प्रशिक्षण

क्विज से होगा संविदा कर्मियों का प्रशिक्षण

संक्षेप:

Sonbhadra News - एनटीपीसी विन्ध्याचल ने 'कौन अपनाएगा सुरक्षा नीति?' शीर्षक से एक सुरक्षा क्विज़ की शुरुआत की है। यह क्विज़ संविदाकर्मियों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण को इंटरैक्टिव और मनोरंजक बनाता है। इस पहल का उद्देश्य गेमिफाइड सेफ्टी ट्रेनिंग को बढ़ावा देना और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।

Dec 01, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विन्ध्याचल के ईएमडी विभाग ने रचनात्मकता और सुरक्षा-जागरूकता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए केबीसी स्टाइल सुरक्षा क्विज़-कौन अपनाएगा सुरक्षा नीति? की शुरुआत की है। इन-हाउस और न्यूनतम संसाधनों से विकसित इस क्विज़ से संविदाकर्मियों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण को मनोरंजक, इंटरैक्टिव और यादगार अनुभव में बदल दिया। यह पहल गेमिफाइड सेफ्टी ट्रेनिंग की दिशा में एक नया कदम है, जो बेहतर याददाश्त, अधिक सहभागिता और सुरक्षा के प्रति गहरी समझ को बढ़ावा देती है। इस नवाचारी मॉडल का औपचारिक शुभारंभ संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विन्ध्याचल) ने वरिष्ठ प्रबंधन टीम की उपस्थिति में किया। कोर वैल्यू माह के दौरान यह पहल तेजी से केंद्रबिंदु बन गई है, जो दर्शाती है कि किस प्रकार नया सोच और सरल नवाचार कार्यस्थल की सुरक्षा संस्कृति को ऊंचाई प्रदान कर सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्ञान और मनोरंजन के अनूठे संयोजन से तैयार किए गए इस मॉडल ने स्टेशन में प्रभावी, सुगम और कर्मचारी-हितैषी सुरक्षा जागरूकता का एक नया मानक स्थापित किया है।