विंध्य टाइटन्स विजेता टीम नवीन उप विजेता
Sonbhadra News - एनटीपीसी विंध्याचल में परियोजना-स्तरीय क्वालिटी सर्कल कन्वेंशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संजीब कुमार साहा ने दीप प्रज्वलन किया। 14 क्यूसी टीमों ने अपने समाधान प्रस्तुत किए। टीम 'विंध्य टाइटन्स' विजेता बनी, जबकि 'नवीन' और 'रसायनम' क्रमशः प्रथम और द्वितीय उप-विजेता रहे।
अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में परियोजना-स्तरीय क्वालिटी सर्कल (क्यूसी) कन्वेंशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), सत्येंद्र कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा) एवं देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि साहा ने क्यूसी टीमों के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्वालिटी सर्कल संचालन उत्कृष्टता और कार्यस्थल सुधार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कन्वेंशन में कुल 14 क्यूसी टीमों ने कार्यस्थल चुनौतियों के लिए अपने अभिनव समाधान प्रस्तुत किए।

प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल सुमित्र घोष, अपर महाप्रबंधक (सी एंड आई मेंटेनेंस) एनटीपीसी सिंगरौली, रत्नाकर, अपर महाप्रबंधक (वीएसआर ओवरहालिंग) एवं रंजन कुमार, अपर महाप्रबंधक (हरित रसायन) एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा किया गया। इसमें टीम “विंध्य टाइटन्स” ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम “नवीन” प्रथम उप-विजेता तथा टीम “रसायनम” द्वितीय उप-विजेता रहीं। इसके अतिरिक्त प्रगति चक्र, वोल्कैनो एवं तरंग टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


