वितरित की ट्रायसाइकल -हियरिंग एड
Sonbhadra News - एनटीपीसी विन्ध्याचल ने विश्व दिव्यांगजन दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण किया। लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे जब उन्हें तीन ट्रायसाइकल, दो हियरिंग एड और एक कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने सीएसआर के तहत विश्व दिव्यांगजन दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण किया। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख विन्ध्याचल ,ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण),एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा) एवं देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक(तकनीकी सेवाएं) ने तीन ट्रायसाइकल, दो हियरिंग एड एवं एक कृत्रिम अंग लाभार्थियों को प्रदान किए। इस दौरान मृणालिनी, अपरमहाप्रबंधक (मानव संसाधन), कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन), कुंदन किशोर,उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन), महताब आलम, उप महाप्रबंधक(सीएसआर एंड आर एंड आर), नीरज कुमार झा, वरिष्ठ सहायक अधिकारी (मानव संसाधन) उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




