Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsNTPC Vindhyachal Achieves National Safety Council Merit Certificate for Excellence
विन्ध्याचल को एनएससी का सर्टिफ़िकेट ऑफ़ मेरिट

विन्ध्याचल को एनएससी का सर्टिफ़िकेट ऑफ़ मेरिट

संक्षेप:

Sonbhadra News - एनटीपीसी विन्ध्याचल ने सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसे नेशनल सेफ़्टी काउंसिल से सर्टिफ़िकेट ऑफ़ मेरिट मिला है। यह पहली बार है जब स्टेशन को यह सम्मान मिला है। तीन वर्षों तक उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन बनाए रखने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

Sat, 29 Nov 2025 05:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बिजलीघर को नेशनल सेफ़्टी काउंसिल (एनएससी) से सर्टिफ़िकेट ऑफ़ मेरिट प्राप्त हुआ है। यह पहली बार है जब स्टेशन को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। यह पुरस्कार वर्ष 2022 से 2024 की मूल्यांकन अवधि के दौरान नेतृत्वकर्ता, कर्मचारियों, ठेकेदारों और सभी हितधारकों के सहयोग से सुरक्षा उत्कृष्टता के प्रति परियोजना की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। स्टेशन द्वारा लगातार तीन वर्ष तक उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन बनाए रखना इसकी समर्पित कार्यसंस्कृति और सुदृढ़ सुरक्षा प्रक्रियाओं को दर्शाता है। एनटीपीसी विन्ध्याचल की ओर से यह सम्मान आशीष अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (सेफ़्टी), ने 28 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एनएससी पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रबन्धन का कहना है कि एनटीपीसी विन्ध्याचल सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों को और मजबूत करते हुए सुरक्षित कार्यस्थल तथापरिचालन उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार आगे बढ़ा रहा है।