Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsNTPC Singrauli Celebrates Hindi Fortnight with Competitions and Cultural Events
हिंदी पखवाड़े में होगा नाट्य समारोह

हिंदी पखवाड़े में होगा नाट्य समारोह

संक्षेप:

Sonbhadra News - एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में हिंदी पखवाड़े का शुभारम्भ का शुभारम्भ अनपरा,संवाददाता। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को

Mon, 15 Sep 2025 12:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर एनटीपीसी सिंगरौली में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस के दौरान आवसीय परिसर में संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु हिंदी निबंध, हिंदी काव्य पाठ, हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाएंगे। विद्युत गृह के कर्मचारियों एवं गृहणियों हेतु भी निबंध लेखन, भाषण, हिंदी लघु चलचित्र, हिंदी प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। हिंदी पखवाड़ा के तहत ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु एवं शिक्षक गण के लिए भी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने हिंदी को प्रोत्साहन हेतु हिंदी दिवस पर अपने संदेश में हिंदी की महत्ता पर अपने विचार रखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने हिंदी भाषा को स्वेच्छा से अपनाने का आग्रह किया ताकि गौरवशाली हिंदी भाषा की सांस्कृतिक पहचान से देश की भाषाई संस्कृति को समृद्ध कर सकें। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली, हिंदी भाषा को शीर्ष पर बनाए रखने हेतु निरंतर अभिनव पहल करती रहेगी। हिंदी पखवाड़ा के तहत नाट्य समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पखवाड़ा-2025 का समापन 29सितम्बर को होगा।