ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसंपत्ति के लिए नौ वर्ष के बालक की हत्या

संपत्ति के लिए नौ वर्ष के बालक की हत्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव से मंगलवार की शाम से लापता नौ वर्षीय बालक का शव बुधवार की शाम को पड़ोस के गांव के बाहर मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। एक कान भी काटा गया था।...

संपत्ति के लिए नौ वर्ष के बालक की हत्या
बभनी। हिन्दुस्तान संवादWed, 06 Jun 2018 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव से मंगलवार की शाम से लापता नौ वर्षीय बालक का शव बुधवार की शाम को पड़ोस के गांव के बाहर मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। एक कान भी काटा गया था। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप अपनी पहली पत्नी से हुए बेटे और उसके दोनों बेटों पर लगाया है। कहा कि संपत्ति के लालच में उन लोगों ने यह हत्या की। 

असनहर गांव निवासी विश्वनाथ की दो शादी हुई है। पहली औरत से दो लड़के और दूसरी औरत से एक लड़का अतुल था। मंगलवार की शाम नौ वर्षीय अतुल लापता हो गया। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की। नहीं मिलने पर बुधवार की सुबह पुलिस को तहरीर दी। विश्वनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम को मेरे बड़े बेटे का लड़का कल्पनाथ उर्फ छांगुर के साथ अतुल गया था। वह रात में घर वापस नहीं आया। छांगुर ने पूछने पर भी अतुल के बारे में कुछ नहीं बताया। उसके बाद रात में अतुल की काफी खोजबीन की गई। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।

पिता की तहरीर के बाद पुलिस हरकत में आयी और आस पास बाउली, कूप और गड्ढों में उसकी तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। बुधवार को चार बजे पड़ोस के भाठी महुआ गांव के बाहर महुए के पेड़ के नीचे पत्ते से ढंका बालक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो वह अतुल निकला। पुलिस के अनुसार बालक के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार के निशान हैं। उसका एक कान भी कटा हुआ है। मृतक के पिता विश्वनाथ का कहना है कि मेरे बच्चे की हत्या की गई है। यह हत्या सम्पत्ति के लिए किया गया है। मेरे खून ने ही मेरे खून की हत्या कर दिया। उनका कहना है कि मेरी पहली पत्नी के औलाद व परिवार के लोग ही मेरे दूसरी पत्नी के एकलौते बेटे की हत्या कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें