ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रनपं अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन बिके नौ पर्चे

नपं अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन बिके नौ पर्चे

नगर पंचायत रेणुकूट व चोपन के अध्यक्ष पद को लेकर उपचुनाव प्रक्रिया गुरुवार से शुरु हो गई। गुरुवार को पहले दिन रेणुकट व चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ पर्चे बिके। नामांकन पत्रों की बिक्री व...

नपं अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन बिके नौ पर्चे
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रThu, 19 Dec 2019 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत रेणुकूट व चोपन के अध्यक्ष पद को लेकर उपचुनाव प्रक्रिया गुरुवार से शुरु हो गई। गुरुवार को पहले दिन रेणुकट व चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ पर्चे बिके। नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा की तिथि 26 दिसम्बर निर्धारित की गई है। मतदान 14 दिसम्बर को होगा।

नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में स्थापित निर्चाचन कार्यालय से पांच पर्चे खरीदे गए। रिटर्निंग आफिसर सेलटैक्स कमिश्नर राकेश सिंह ने बताया कि पहले दिन नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष पद के लिए फरीदा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद ने तीन सेट पर्चा लिया। अकबर अली पुत्र मजनू भाई ने दो सेट में पर्चा खरीदा। उन्होंने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए पर्चा बिक्री के प्रथम दिन उम्मीदवार निशा सिंह पत्नी स्वर्गीय बबलू सिंह के नाम 4 पर्चों की बिक्री की गई। पर्चा बिक्री गुरुवार की सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया गया। आरओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि 26 दिसम्बर तक उपरोक्त समय पर नामांकन पत्र पत्रों की बिक्री व पर्चा दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 दिसम्बर को 11 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। 30 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से पहले तक नाम वापसी ली जाएगी। 31 दिसम्बर को 11 बजे से प्रतीक चिन्ह आबंटन किया जाएगा। निर्वाचन सविरोध होने की दशा में 14 दिसम्बर को सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान स्थलों पर मतदान होगा। इस मौके पर एआरओ डॉ मनीष कुमार पशु चिकित्साधिकारी पिपरी व बीडीओ रमाकान्त सिंह मौजूद रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें