बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
Sonbhadra News - ओबरा में नव वर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी और पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने किया। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों ने विभिन्न डांस प्रस्तुतियां...
ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र चार में गुरुवार की रात नव वर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ओबरा चांदनी देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेशा ग्रुप डांस के साथ नन्हे मुन्ने कलाकारों ने किया। उसके बाद बड़े बच्चों के लिलिपुट डांस ने दर्शकों को खूब हंसाते हुए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इसी क्रम में इं दिनेश यादव, इं. भरत सिंह एवं अमृता पांडेय के सोलो डांस ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। वही इं सुरेंद्र सिंह के मैजिक देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पंक्चुअल फैमिली आफ द इवेंट का पुरस्कार विजयलक्ष्मी, प्रीति सिंह, चंदा यादव, संगीता सिंह एवं ज्योति गुप्ता को मिला। रैंडम गेम महिला वर्ग में अमृता पांडेय, पुरुष वर्ग में हरीश गैडले,बालिका वर्ग में आरोही ,बालक वर्ग में अनन्य, छोटे बालक वर्ग में अक्षत मिश्रा एवं छोटी बालिका वर्ग में दिव्यांशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में रवि भूषण तिवारी, अनिल यादव, अशोक यादव एवं नागेंद्र रहे। इस मौके पर मुख्य संरक्षक इं.अवधेश सिंह यादव,क्लब संरक्षक इं.गिरीश सिंह,क्लब अध्यक्ष इं. सुरेंद्र सिंह, महासचिव इं. अमित कुमार यादव आदि रहे। मंच का संचालन इं. सुरेंद्र सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।