Sonbhadra News: नेतृत्व -अनुशासन पैदा करती है विद्यार्थी परिषद

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: सेंट जोसेफ में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन गठन भाग्योदय व जाह्नवी बने कैप्टन 11एएनपी03 विद्यार्थी परिषद के

नेतृत्व -अनुशासन पैदा करती है विद्यार्थी परिषद

Sonbhadra News: शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की नयी विद्यार्थी परिषद का विधिपूर्वक गठन किया गया। फादर डॉ० विंसेंट परेरा तथा सिस्टर गब्रियेला ने नवनियुक्त कैप्टन भाग्योदय, जाह्नवी तथा वाइस कैप्टन तेजश शुक्ला, अनन्या मिश्रा को बैज पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

विद्यार्थी परिषद का गठन

स्पोर्ट्स शिक्षक अशोक कुमार, जेम्स रॉल्फ, श्रद्धा कुमारी ने स्पोर्ट्स कैप्टन आयुष सिंह, खुशबू तथा वाइस कैप्टन आदित्य शाश्वत, एंजल प्रिया को, कैप्टन ओम चतुर्वेदी, आलिया हसन तथा वाइस कैप्टन आदित्य सिंह, पल्लवी सिंह को शिक्षक टाइटस क्रास्ता व नम्रता सिंह ने श्लैश तथा बैज पहनाया। ब्लू हाउस मॉडरेटर डॉ० योगेंद्र तिवारी तथा जिशा मिस ने हाउस कैप्टन तनिश सिंह, एंजला मारिया व वाइस कैप्टन केविन जैकब, तृषा सिंह को श्लैश पहनाया।

प्रतिभागियों का सम्मान

रेड हाउस मॉडरेटर निजिन पॉल व लिजी ने कैप्टन शाश्वत आनंद, संस्कृति एवं वाइस कैप्टन अवनीश, नवनीत को तो कैप्टन विशाल सिंह, स्नेहा व वाइस कैप्टन अच्युत तिवारी, अनन्य सिंह को ग्रीन हाउस मॉडरेटर मायाराम व सोलीमॉल तथा गोल्ड हाउस मॉडरेटर रागिनी शर्मा व मृत्युंजय कुमार ने कैप्टन हर्ष विश्वकर्मा, तरुषी गुप्ता तथा वाइस कैप्टन अंशिक गिरि व वैष्णवी वर्मा को श्लैश व बैजेज पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग, अनुशासन एवं सेवा-भाव विकसित करती है।

सामान्य प्रश्न

संत जोसेफ स्कूल में नए विद्यार्थी परिषद का गठन कब हुआ?
संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की नयी विद्यार्थी परिषद का विधिपूर्वक गठन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।