162 विद्यार्थियों ने सीखे जीवन रक्षा के गुर
एनसीएल ने गृहिणियों के लिए बेसिक फर्स्ट-एड प्रशिक्षण 1.0 के बाद अब बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0 की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन स्थिति में उन्हें सक्षम बनाना है। 3200 बच्चों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में गृहिणियों को बेसिक फर्स्ट-एड प्रशिक्षण 1.0 के बाद अब बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0 का शुभारंभ किया गया है। इस चरण के अंतर्गत एनसीएल पोषित स्कूलों के बच्चों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हे प्राथमिक चिकित्सा में सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस क्रम में एनसीएल की अमलोरी एवं बीना परियोजना में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के मूलभूत सिद्धांतों, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता, घायल व्यक्ति की देखभाल, सीपीआर एवं दैनिक जीवन में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएवी बीना से 80 विद्यार्थी और डीएवी अमलोरी से 82 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एनसीएल प्रवक्ता रामविजय सिंह ने बताया कि बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0’ के फेज -1 की शुरुआत में एनसीएल के 10 स्कूलों के 3200 बच्चों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहला कार्यक्रम खड़िया परियोजना के डीएवी विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें दो बैचों में 155 विद्यार्थियों ने जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


