Sonbhadra News: प्रबंधन से बीना कालोनी मे जलापूर्ति कराने की मांग

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। एनसीएल बीना कॉलोनी में पानी आपूर्ति समस्या को लेकर कोयिलरी

Sonbhadra News: प्रबंधन से बीना कालोनी मे जलापूर्ति कराने की मांग

Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। एनसीएल बीना कॉलोनी में पानी आपूर्ति समस्या को लेकर कोयिलरी मजदूर सभा बीना शाखा के सचिव जागेंद्र तिवारी एवं अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ यादव ने प्रबंधन को पत्र लिखकर समाधान कराने की मांग की है। बताया कि बीना कॉलोनी में पानी की आपूर्ति पिछले डेढ़ दो माह से लगातार गंभीर बनी हुई है। इससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे समस्या बरकरार बनी हुई है। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त होने की बात कही है। बताया कि प्रबंधन द्वारा समस्या का निजात नहीं किया तो संगठन मजदूरों के साथ आंदोलन करने कें लिए बाध्य होगा।

उन्होंने कहा की जलापूर्ति व्यवस्था को तत्काल समीक्षा कर टंकी में पर्याप्त पानी की उपलब्धता पंप एवं पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए सभी लाइनों में नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: प्रबंधन से बीना कालोनी मे जलापूर्ति कराने की मांग