नक्सली संचरण को लेकर सतर्कता और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र में क्षेत्राधिकारी यातायात डा. चारू द्विवेदी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस, पीएसी और अन्य विभागों के अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, समन्वय और सूचना आदान-प्रदान को मजबूत करने पर चर्चा की। अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और नक्सली गतिविधियों की सूचना देने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

नक्सली संचरण को लेकर सतर्कता और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

सोनभद्र, संवाददाा। पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी यातायात डा. चारू द्विवेदी अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, पीएसी, नक्सल कंटिजेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा सीमावर्ती जनपदों से आए वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान नक्सली संचरण की संभावनाओं के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी बढ़ाने, आपसी समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नियमित कांबिंग, एरिया डोमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन प्रभावी रूप से संचालित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार के बहकावे में न आने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने के लिए जागरूक किया जाए।

गोष्ठी में नक्सल उन्मूलन से संबंधित रणनीतियों, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर उपसेनानायक नक्सल कंटिजेंट चुर्क, सहायक सेनानायक नक्सल कंटिजेंट चुर्क, प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई, जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पीएसी पोस्ट प्रभारी आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।