कार से टकराई बस, हादसा टला

Mar 03, 2026 02:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - रेणुकूट के बस स्टैंड के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक रोडवेज बस को स्टार्ट करने के लिए लोगों ने धक्का दिया, जिससे ब्रेक फेल होकर कार से टकरा गई। सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज संयोग था कि कोई राहगीर या दुकानदार बस की चपेट में नहीं आया।

कार से टकराई बस, हादसा टला

रेणुकूट। स्थानीय नगर में सोमवार की सुबह व्यस्ततम क्षेत्र बस स्टैंड के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक रोडवेज बस को स्टार्ट करने केलिए लोगों ने धक्का दिया। धक्का देने से जैसे ही बस स्टार्ट हुई ब्रेक फेल होने के कारण सामने खड़ी कार से टकरा गई। संयोग अच्छा था कि किसी को खरोंच तक नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज संयोग था कि बस की चपेट में कार आई। यदि कोई राहगीर या दुकानदार बस की चपेट में आ जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।