पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर होगी नमो मैराथन प्रतियोगिता
Sonbhadra News - पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर होगी नमो मैराथन प्रतियोगिता पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में सचिव डा. धर्मवीर तिवारी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान प्रध

सोनभद्र, संवाददाता। जनकल्याण सेवा समिति की बैठक रविवार को नगर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में सचिव डा. धर्मवीर तिवारी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को समिति की तरफ से आयोजित नमो मैराथन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। मैराथन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जन कल्याण सेवा समिति के सचिव धर्मवीर तिवारी ने बताया कि नमो मैराथन जिले का ऐसा मैराथन होगा, जिसमें युवाओं को फिट रखने के लिए दौड़ करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को फीट रहने की मुहिम चलाई थी, उसी के आधार पर यह मैराथन प्रतियोगिता कराया जा रहा है।
जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है। बालिका वर्ग की दौड़ बस स्टैंड तिराहा चुर्क से सर्किट हाउस तक होगी एवं बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश निकट डीएवी के पास सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। बालिका वर्ग भी दौड़ सुबह नौ बजे से होगा 10:50 बजे सर्किट हाउस में पुरस्कार वितरण अतिथियों की तरफ से किया जाएगा। जन कल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल व व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि नमो मैराथन सोनभद्र का अलग पहचान बनेगा। युवाओं के प्रति नई ऊर्जा का स्रोत फिट इंडिया जो प्रधानमंत्री की तरफ से चलाया गया है, इसका उदाहरण जिले में देखा जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार रुपये, तृतीय को 5100 रुपये और सात प्रतिभागियों को सांत्वना स्वरूप 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सभी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सर्किट हाउस से किया जाएगा। आनंद मिश्रा, अनिल द्विवेदी ने सभी युवाओं से जन कल्याण सेवा समिति की तरफ से चलाए गए नमो मैराथन में प्रतिभाग करने की अपील की। इस मौके पर संजय सिंह, सुशील यादव, सुभाष यादव, चंद्रप्रकाश, तन्मय त्रिपाठी, श्याम उमर, प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश सोनी, रवि केसरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, शिवम पांडेय, दिव्य प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार, प्रशांत चौबे, विनोद सोनी, अमरनाथ, धर्मवीर त्यागी, अरुण कुमार तिवारी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




