घायल पिकप चालक की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - म्योरपुर के करकोरी गांव में 26 वर्षीय पिकप चालक बाबूलाल घायल मिला है। उसके भाई ने आरोप लगाया है कि दुर्गा पूजा के दौरान कुछ लोगों ने उसे बाइक से उठाकर मारा और मरने का समझकर फेंक दिया। बाबूलाल का इलाज...

 घायल पिकप चालक की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत बभनडीहा के करकोरी गांव के पिकप चालक 26 वर्षीय बाबूलाल पुत्र भैयाराम के अज्ञात कारणों से घायल मिलने की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। घायल चालक का सप्ताह भर से जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल चालक के भाई ललित ने थाने में दिए तहरीर में गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है की पिछले सप्ताह दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान मेरे भाई को पिकअप से जबरन दो तीन लोग उतारे और बाइक से कही ले जाकर बुरी तरह मारपीट किए और विजय के घर के बरामदे में मृत समझ कर फेक दिए थे। लगभग साढ़े सात बजे घटना की जानकारी होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हम लोग थाने में तहरीर दिए पर कार्यवाही नहीं हुई। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है और हम खुद घायल युवक से बात किए, उसने कुछ बताया नहीं। तहरीर मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी। युवक होश में है तो उसे घटना की जानकारी देनी चाहिए। शनिवार को मामला सोनभद्र पुलिस के एक्स पर जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने म्योरपुर पुलिस को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।