रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव
रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव के रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों के बीच गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटन

ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के बघबनवा इलाके के रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों के बीच गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस युवक की पहचान करानें में जुटी हुई है।
शव मिलने का कारण
गुरुवार को बघबनवा क्षेत्र में लोगों को सुबह में तेज दुर्गंध की महक महसूस हुई। दुर्गंध लगातार आने पर स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका से आसपास तलाश करते हुए रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना ओबरा थाने को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौक पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के साथ आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताया। मृतक नीली जीन्स पेंट व टी शर्ट पहने हुआ था साथ ही शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा था। लंबे समय तक झाड़ियों में पड़े रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे युवक की पहचान कराने में कठिनाई सामने आ रही है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। हालांकि ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित सिंह एवं थाना प्रभारी सदानंद राय संयुक्त रूप ने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


