अंधविश्वास : छोटे भाई और उसकी पत्नी को बताया डायन

Feb 28, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - म्योरपुर के एक गांव में 65 वर्षीय वृद्ध की एक महीने पहले मौत के बाद, उनके पुत्रों ने चाचा, चाची और बहू पर भूत प्रेत करने का आरोप लगाया है। चार दिन से ओझाई कराई जा रही है। गांव में अंध विश्वास की जड़ें गहरी हैं, और ओझा के कहने पर कई बार हत्याएं भी हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

अंधविश्वास : छोटे भाई और उसकी पत्नी को बताया डायन

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूर्वी देवहार के खाड़ी टोला में बीमारी से एक माह पहले 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। अब मृतक के पुत्रों ने अपने चाचा और चाची तथा उनकी बहू सहित दो अन्य पर भूत प्रेत करने का आरोप लगाया है। चार दिन से वे ओझाई कराकर उनके सिर से भूत भगाने का कार्य करा रहे हैं। मजे की बात यह है कि डायन अब एक पड़ोसी महिला को बनाया गया है। ओझा का दावा है कि वृद्ध की मौत के लिए एक महिला जिम्मेदार है, जो सबको भूत लगाने का मंत्र सिखाई है।

उधर आरोपित के पुत्र का कहना है कि हमारी पत्नी और मां-बाप डायन नहीं है, लेकिन ओझा के कहने पर चार दिन से हम लोग भूत उतरवा रहे है। बताया कि ओझाई कराने से मना करेंगे तो बिरादरी के लोग हमें ही दोषी ठहराएंगे। ऐसे में मजबूरी है कि ओझा की बात ही मान ली जाए। गांव के युवाओं का कहना है कि आज हम चांद पर पहुंच गए, लेकिन अंध विश्वास की जड़े खास कर दक्षिणांचल में बहुत बज़बूत है। गांव के लोग बताते हैं कि ओझा के अमुक महिला या पुरुष को डायन बताने पर दुश्मनी बढ़ती है और डायन के शक में कई बार हत्याएं भी कर दी जाती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ऐसे ओझाओ के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। मामले को लेकर बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक दीनू प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की कोई जानकारी थाने में नहीं दी गई है। शिकायत मिली तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।