Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News: दुद्धी के खजुरी गांव में रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक का दो हिस्सों में कटा शव मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बारात में मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहन जांच शुरू की।

Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक अपने गांव के पड़ोसी की बारात में शामिल होने के लिए खजुरी आया था। परिजनों ने बारात में मारपीट होने का आरोप लगाते हुए युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने खजुरी रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 75/02 और 75/04 के बीच एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने में जुट गई।

शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी धूमा, थाना विंढमगंज के रूप में हुई। बताया गया कि सुनील अपने गांव के पड़ोसी के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात के साथ खजुरी गांव आया था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन विवाहित है। परिजनों के मुताबिक, बारात के दौरान किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसके बाद सुबह रेलवे ट्रैक पर सुनील का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। मृतक के चाचा मनदीप ने बताया कि सुनील की शादी नहीं हुई थी और वह गांव की बारात में शामिल होने के लिए खजुरी आया था। उन्होंने बारात में मारपीट की बात बताते हुए युवक की मौत को संदिग्ध बताया और पुलिस से पूरे मामले की गहनता से जांच कर वास्तविक कारण सामने लाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दुद्धी थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका