अवैध संबंध के शक में युवक की हुई थी हत्या

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

अवैध संबंध के शक में युवक की हुई थी हत्या अवैध संबंध के शक में युवक की हुई थी हत्या अवैध संबंध के शक में युवक की हुई थी हत्या अवैध संबंध के शक में युव

अवैध संबंध के शक में युवक की हुई थी हत्या

सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूर्ता गांव में पुलिया के नीचे युवक के मिले शव मामले में पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर गुरुवार को इसका खुलासा किया। मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

मामले का खुलासा

चुर्क पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 9 जून को महुअरिया निवासी जय सिंह ने अपने भाई समासिंह गोंड़ की हत्या किए जाने की सूचना देते हुए थाना दुद्धी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने गुरुवार को बघाड़ू-भीसूर मार्ग स्थित पहली पुलिया के पास से आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा निवासी डुमरपान, थाना सोनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र, महताब अहमद व खालिद खान शामिल रहे।

हत्या का कारण

शराब पिलाने के बाद की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और मृतक समा सिंह गोड़ के बीच कथित अवैध संबंध थे। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई। इस बात को लेकर वह काफी समय से मानसिक तनाव और आक्रोश में था। आरोपी ने बताया कि 9 जून को उसने पूर्व नियोजित योजना के तहत समा सिंह को फोन कर लिलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी और ग्राम मुरता स्थित ठेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब पी। इसी दौरान मौका पाकर उसने चाकू और मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समा सिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कहाँ पर युवक का शव मिला?
युवक का शव दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूर्ता गांव में पुलिया के नीचे मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।