दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, एक गंभीर
म्योरपुर के किरबिल गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में 53 वर्षीय राजाराम और 40 वर्षीय रामदिनेश घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। रामदिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के समीप आरंगपानी-किरबिल संपर्क मार्ग पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चांगा गांव निवासी 53 वर्षीय राजाराम पुत्र दियाली तथा 40 वर्षीय रामदिनेश पुत्र दलथमन के रूप में हुई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ पीएन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद रामदिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल राजाराम के भाई रामजीत ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व राजाराम मकान की मरम्मत के दौरान गिरकर घायल हो गए थे और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।
बुधवार को प्लास्टर कराकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किरबिल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


