वायरल वीडियो ने बढ़ाई लापता किशोर के परिजनों की धड़कन
म्योरपुर में एक युवती और बभनी के किशोर के 22 अप्रैल से गायब होने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। इस बीच, एक वायरल वीडियो ने किशोर के परिवार की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में किशोर अधमरा नजर आ रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है, लेकिन युवती की तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव युवती के लापता होने के साथ ही बभनी थाना के एक गांव के किशोर के भी 22 अप्रैल से गायब होने पर दोनों के परिजन तलाश में जुटे हुए हैं। इसी बीच वायरल एक वीडियो ने किशोर के परिजनों की धड़कलन बढ़ा दी। पुलिस लापता युवती का तार गायब किशोर से जोड़कर जांच में जुट गई है। हालांकि बाद में वायरल वीडियो हटा दिया गया। म्योरपुर से गायब युवती और बभनी से गायब किशोर के परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच शुक्रवार की शाम फेस बुक पर वायरल वीडियो ने किशोर के परिजनों की धड़कने बढ़ा दी है।
वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। लड़के के पिता का दावा है कि वायरल वीडियो में मेरा लड़का है। वही युवती के पिता ने शुक्रवार की शाम पुलिस के सामने पुष्टि के बाद शनिवार की मुकर गया। बोला कि वायरल वीडियों में मेरी बेटी नहीं है। वीडियो बीजपुर थाना क्षेत्र के एक बस्ती निवासी युवक के फेसबुक से वायरल हुआ है, जिसमें लापता किशोर अधमरा सा दिख रहा है, जिसे एक युवती गोद में लिए संभालने का प्रयास कर रही है। युवक के सर और गंजी में खून भी दिख रहा है। बगल में कई लोग खड़े है और एक युवक उससे पूछताछ की कोशिश में है। उसके हाथ में कोई रॉड या डंडा है। वीडियो रात में शूट किया गया लगता है, जिससे लोगों के चेहरा साफ नहीं दिख रहा। किशोर के पिता ने बभनी थाने में पुत्र के गायब होने की लिखित जानकारी दी है। वही म्योरपुर और बीजपुर पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी हुई है। किशोर के पिता और परिजन वीडियो वायरल होने के बाद चिंतित और अनहोनी को लेकर परेशान है। हालाकि जिस युवक के नाम से वीडियो वायरल हुआ था शनिवार को उसे हटा दिया गया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि युवती की तरफ से पारिवारिक कारणों से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो की भी जांच चल रही है। सच्चाई का पता जल्द चल जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


