बढ़ी न्यूनतम मजदूरी का हो भुगतान
अनपरा में ठेका मजदूर यूनियन ने न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि का भुगतान मई में करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक को पत्र सौंपा और बताया कि 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम वेतन में वृद्धि की गई है। यूनियन ने सुरक्षा उपकरण, ईएसआई सुविधा, और अन्य मांगें भी रखीं।

अनपरा,संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में की गई वृद्धि का मई माह में भुगतान करने और श्रम कानूनों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर सोमवार को ठेका मजदूर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक, अनपरा कार्यालय में पत्रक सौंपा और कार्मिक अधिकारी आकांक्षा राव को समस्या से अवगत कराया।
न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि
प्रतिनिधिमंडल में यूनियन जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मसीदुल्लाह अंसारी और विनोद यादव रहे। उन्हे बताया गया कि 17 अप्रैल को न्यूनतम वेतन में वृद्धि करने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी की है, जो 1 अप्रैल से लागू की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार सोनभद्र में अकुशल श्रमिकों को 12356 रुपए, अर्धकुशल श्रमिकों को 13590 रुपए और कुशल श्रमिकों को 15224 रुपए मासिक वेतन का भुगतान मई माह में किया जाना है। मांगपत्र में कहा है कि की गई कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में की गई वृद्धि के अनुरूप मई माह के वेतन में न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए, परियोजना में न्यूनतम मजदूरी का कड़ाई से भुगतान सुनिश्चित हो, न्यूनतम मजदूरी न देने वाले संविदाकारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए और ईएसआई की सुविधा हर मजदूर को दी जाए, अनपरा औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल खोला जाए और 60 साल पर रिटायर होने वाले ठेका मजदूरों को ग्रेच्युटी दी जाए और हर मजदूर को रोजगार कार्ड, हाजिरी कार्ड, वेतन पर्ची व बोनस मिलना सुनिश्चित जाए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


