ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रपारा पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस पर, लू- से परेशान रहे लोग

पारा पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस पर, लू- से परेशान रहे लोग

सोनभद्र, संवाददाता । जिले का तापमान शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चुर्क...

पारा पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस पर, लू- से परेशान रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रFri, 09 Jun 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र, संवाददाता । जिले का तापमान शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चुर्क स्थित मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन का शुक्रवार को सबसे गर्म रह। तेज धूप व लू के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लू के थपेड़ों से लोग पूरे दिन परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सप्ताह भर इसी तरह गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। इसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।

मौसम का मिजाज शुक्रवार को कुछ अधिक तल्ख रहा। जिले के तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई। बीते सप्ताह भर से जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। वहीं शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में वृद्धि के चलते दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था वहीं घर से बाहर निकले अन्यथा लोग घरों में दुबके रहे। लू से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोग पूरे बदन को कपड़े से ढक रखा था। महिलाएं अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था ताकि धूप से चेहरा न झुलने पाए। वहीं दोपहर में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद एक बजे से तीन बजे तक बिजली गुल हो जाने से लोग पसीने से तरबतर हो गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें