ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रअनुसूचित मोर्चा की रैली की तैयारी के लिए हुई बैठक

अनुसूचित मोर्चा की रैली की तैयारी के लिए हुई बैठक

अनुसूचित मोर्चा की रैली की तैयारी के लिए हुई बैठकअनुसूचित मोर्चा की रैली की तैयारी के लिए हुई बैठकअनुसूचित मोर्चा की रैली की तैयारी के लिए हुई...

अनुसूचित मोर्चा की रैली की तैयारी के लिए हुई बैठक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 22 Oct 2023 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

घोरावल। भारतीय जनता पार्टी शिवद्वार एवं घोरावल मण्डल की लोहांडी गांव में बैठक हुई। मुख्य अतिथि एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने बताया कि प्रयागराज के सोरांव में अनुसूचित जाति-जनजाति की महारैली होगी। इसमें काशी क्षेत्र के सभी अनुसूचित कार्यकर्ताओं को 30 अक्टूबर को पहुंचना है। महारैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बड़ी संख्या में कार्यक्राम में शामिल हों। बैठक की अध्यक्षता सुनील चौबे मंडल अध्यक्ष शिवद्वार ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष घोरावल अरुण पांडेय, रामजी बैसवार जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, दिनेश बैसवार, गौरव पासवान, शिवकुमार कोल, ईश्वर प्रसाद, गोविंद बैसवार, लक्ष्मी झा,सूर्यमणि तिवारी, श्रवण कुमार सिंह, बाबू लाल, सुनील त्रिपा एवं शक्ति केंद्रों के संयोजक और बूथ के कार्यकर्ता और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें