150 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Mar 01, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - 150 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार । होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी को बड़ी

150 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार की रात अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 150 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 22.50 लाख रुपये आंकी गई है। राबर्ट्सगंज कोतवाली में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। शनिवार को रात्रि लगभग 8:55 बजे राबर्टसगंज के लोढ़ी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े आयशर गुड्स कैरियर ट्रक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन में लदे एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे गए आठ प्लास्टिक बोरों से कुल 150 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से चालक अनन्ता द्वारी निवासी नुनुकापासी बोइंडा थाना हंडपा, जनपद अंगुल (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोप ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से वाहन चला रहा है। 24 फरवरी को उसने नाल्को, अंगुल से एल्यूमिनियम लोड कर भीवाड़ी (राजस्थान) के लिए प्रस्थान किया था। आर्थिक तंगी के कारण वह अपने परिचित बंशीधर के माध्यम से साडू सीलू नामक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने नाकची (उड़ीसा) में वाहन में गांजा लदवाया। गांजा पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये तय हुए थे, जिसमें से 10 हजार रुपये अग्रिम मिले थे। पुलिस के अनुसार वाहन स्वामी को गांजा लदे होने की जानकारी नहीं थी। चेकिंग की सूचना मिलने पर अभियुक्त वाहन को सुनसान स्थान पर खड़ा कर छिपने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में वांछित बंशीधर, तिल्लू, साडू सीलू एवं वाहन स्वामी विकास अग्रवाल की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे सहित थाना रॉबर्ट्सगंज व एसओजी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।