पीसीएस की परीक्षा पास होने पर विधायक ने किया सम्मानित

Apr 05, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - पीसीएस की परीक्षा पास होने पर विधायक ने किया सम्मानित (वाणिज्य कर) पद पर चयनित घोरावल तहसील क्षेत्र के तिलौली कला गांव निवासी खुशबू रानी और नायब तहसी

पीसीएस की परीक्षा पास होने पर विधायक ने किया सम्मानित

घोरावल। पीसीएस की परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) पद पर चयनित घोरावल तहसील क्षेत्र के तिलौली कला गांव निवासी खुशबू रानी और नायब तहसीलदार पद पर चयनित केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह के घर रविवार को पहुंच कर विधायक डा.अनिल कुमार मौर्य ने सम्मानित किया। खुशबू रानी गुप्ता ने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर की सूची में 21वीं रैंक हासिल किया है। खुशबू रानी के पिता राम गोपाल गुप्ता किसान और माता शांति देवी ग्रहणी है। वहीं आनंद राज सिंह को नायब तहसीलदार की सूची में 22 वीं रैंक मिली है। उनके पिता आत्मानंद सिंह ट्रैक्टर एजेंसी में कर्मचारी और माता मंजू सिंह गृहिणी हैं।

इस अवसर पर विधायक ने दोनों होनहारों की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताई। इस मौके पर सुरेंद्र मौर्य, आनंद पटेल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।